छत्तीसगढ़: हैवानियत की हदें पार: 58 साल की महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म… बाल खींचते हुए ले गया फिर लात-घूसों से की पिटाई… प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, हो गई मौत

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से हैवानियत का ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी के भी होश उड़ा देगा। यहां 58 साल की एक मानसिक विक्षिप्त महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के साथ निर्भया कांड जैसी वारदात को अंजाम दिया। पहले तो वह उसे घसीटते हुए दूर तक ले गया, लात-घूसों से पिटाई की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो निजी अंगों में रॉड डाल दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस के उड़े होश
जानकारी के मुताबिक, महिला सड़क किनारे ही सोया करती थी। छह अप्रैल की सुबह महिला गंभीर हालत में मिली। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले तो पुलिस ने इसे हादसा मानकर मामले की जांच शुरू की, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए।

सीसीटीवी में बाल खींचता दिखा आरोपी
डभरा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक फुटेज में आरोपी युवक महिला के बाल खींचते हुए दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी का नाम किशन है और उसने पूछताछ के दौरान गुनाह कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...