राममय हुआ दुर्ग शहर: महिला कांग्रेस की रैली में शामिल हुए विधायक अरूण वोरा…बोले- प्राचीन इतिहास को संजो रही भूपेश सरकार, नई पीढ़ी श्रीराम के आदर्श से होंगे अवगत

भिलाई। दुर्ग में रामनवमीं उत्साह व उमंग से मनाई जा रही है। श्रीराम का ननिहाल छत्तीसगढ़ भी कहीं पीछे नहीं है। विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में महिला कांग्रेस द्वारा स्कूटर रैली निकालकर शहर को राममय बना दिया गया। इस मौके पर विधायक वोरा ने कहा कि जीवन से जुड़े सभी रिश्तों संबंधों की जो शिक्षा भगवान राम ने विश्व को दी है, उसी की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। माता-पिता का सम्मान, मित्रता व भाइयों से प्रेम व जीवन साथी का सम्मान सहित शत्रु के गुणों का भी सम्मान करने की सीख हमें प्रभु राम के जीवन से प्राप्त होती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना व चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम से जुड़ी प्रदेश वासियों के भावना के अनुरूप प्राचीन सभ्यता एवं इतिहास को संजोने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। इससे नई पीढ़ी को भी श्रीराम व उनके आदर्श व्यक्तित्व को करीब से जानने एवं अनुसरण करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
रैली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सभापति राजेश यादव, रत्ना नारमदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली सहित महिलाएं व अन्य कांग्रेसी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेमेतरा में BJP पिछड़ा वर्ग मोर्चा की पहली जिला...

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बेमेतरा की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के...

छत्तीसगढ़ BJP में नई प्रभारी की नई लाइन :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने राज्य में अपनी पहली मौजूदगी के साथ ही संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर...

वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का कांग्रेस को...

रायपुर। ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान के बीच भाजपा सांसद एवं प्रदेश मुख्य प्रवक्ता...

बस्तर दशहरा को लेकर दीपक बैज का BJP पर...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे और ऐतिहासिक बस्तर दशहरा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा हमला बोला...