दिल दहला देने वाला दृश्य: देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर… रातभर लाश के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां… चूरा-चूरा बन गई मांस-हड्डियां, लाश के टुकड़ों को कपड़े में समेटना पड़ा

रीवा। अगर गलती से भी कहीं किसी का शव दिख जाए तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा से जो मामला सामने वह बेहद दिल दहला देने वाला है। जहां हाइवे पर एक अज्ञात शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा रहा, पूरी रात सैंकड़ों वाहन उसके ऊपर से गुजरते रहे। लेकिन किसी ने गाड़ी रोककर उसे देखा। आलम यह था कि सुबह तक पूरा जिस्म हड्डियों के चूरे में तब्दील हो गया। फिर किसी राहगीर ने सड़क पर पड़े इन नर कंकाल के बारे में पुलिस को सूचना दी।

पूरा शरीर पिचक कर छत विछत हो गया
दरअसल, यह दर्दनाक मामला रीवा जिले के हनुमना-रीवा हाईवे ब्रिज का है। जहां शुक्रवार-शनिवार रात पैदल जा रहे राहगीर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए रौंदते हुए निकल गया। जिससे पूरा शरीर पिचक कर छत विछत हो गया है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद युवक या युवती की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाला चालक भी अपने वाहन के साथ फरार हो गया। लेकिन हद तब हो गई जब रातभर शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे और किसी ने अपना वाहन नहीं रोका।

लाश के टुकड़ों को कपड़े में समेटना पड़ा
सुबह किसी राहगीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब आसपास के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव की हालत देख उनके रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि लाश के छोटे-छोटे टुकड़े हो चुके थे। ना तो मांस दिख रहा था और ना ही कोई बड़ी हड्डी। किसी तरह पुलिस ने लाश के टुकड़ों को समेटते हुए अस्पताल पहुंचाया।

मरने वाला पुरुष था या महिला..यह भी नहीं पता
बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में मरने वाला पुरुष था या महिला। ना तो मौके से कोई ऐसी आईडी मिली है जिससे उसकी पहचान हो सके। नहीं कपड़े इस हालत में हैं कि उनके आधार पर जेंडर की पहचान हो सके। फिर लोगों का कहना है कि मरने वाला कोई युवक ही रहा होगा। क्योंकि इतनी रात को महिला हाइवे पर क्यों आएगी। फिलहाल शव की पहचान करने क लिए फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...