ACB-EOW Raid ब्रेकिंग: दुर्ग समेत 3 शहरों में कई ठिकानों पर रेड… CGMSC में हुआ घोटाला… रिएजेंट खरीदी से जुड़ा है मामला, 100 गुना ज्यादा किया गया पेमेंट

दुर्ग। ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्‍तीगसढ़ मेडिकल कार्पोरेशन में हुई गड़बड़ी के मामले में ईओडब्‍ल्‍यू-एबीबी ने रायपुर, दुर्ग सहित तीन शहर में छापा मारा है। मामला रिएजेंट खरीदी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी में सप्‍लायर को करीब 100 गुना ज्‍यादा भुगतान किया गया है। कांग्रेस सरकार में हुई इस खरीदी के लिए भुगतान मौजूदा सरकार ने किया है। यह मामला सत्‍ता पक्ष के विधायकों की तरफ से विधानसभा में भी उठाया गया था। CGMSC में घोटाला हुआ है। इसके बाद सदन में ही सरकार ने जांच की घोषणा की थी। बताया जा रहा है की 2200 करोड़ में से 1600 करोड़ का पेमेंट हो चुका था, दो महीने पहले भी पेमेंट हुआ है। अब भी साढ़े 3 सौ करोड़ अटका हुआ है।

CGMSC गड़बड़ी मामले में EOW द्वारा दर्ज FIR की जांच में EOW की दबिश। मोक्षित कारपोरेशन के और रायपुर स्थित ऑफिस और दुर्ग के खंडेलवाल कॉलोनी स्थित घर और पुलगांव स्थित ऑफिस समेत हरियाणा के पंचकूला में EOW की करीब 8 टीमों ने दी दबिश। सुबह से रेड की कार्यवाही जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...