CG – बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड का किया मर्डर: स्कूल से लौट रही थी छात्रा… आरोपी ने सूने मकान में ले जाकर उतार दिया मौत के घाट… रोड से किए कई वार

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से बड़ी खबर आई है। यहां एक आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि जब नाबालिग स्कूल से लौट तब आरोपी ने खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मौके से खून से सना लोहे का रॉड मिला है। आसपास खून भी बिखरा मिला है। आरोपी ने कई बार वार किया है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह 8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई थी। रोजाना घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल आना जाना करती थी। शुक्रवार को भी वह क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। परिजनों ने बताया कि नैंसी जब 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। वह उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे। नैंसी कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है। इसके बाद फौरन लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। साथ आसपास खून के कतरे भी मिले हैं। पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

जांच में पता चला कि लड़की से आरोपी वीरेंद्र कुमार (24) की पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उस पर शक गहराया। वह वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे साइबर टीम की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। वारदात को लेकर अभी कुछ पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...