उतई के वार्ड-3 में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश साहू ने झोंकी ताकत…जनता बोली- ऐ दारी फेर आबे बाबू…

भिलाई। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत उतई के वार्ड क्रमांक 3 से कांग्रेस ने राकेश साहू को मैदान में उतारा है। उन्होंने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। उन्हें जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा। इस बार फिर जितने का आशीर्वाद दे रहे।

बता दें कि यह वार्ड पढ़े लिखे शिक्षित व मजदूर वर्ग वाला वार्ड है। यहाँ वोटरों की संख्या 423 है। राकेश साहू पहले भी पार्षद रह चुके हैं, जिनके कामों की लोग प्रशंसा कर रहे। लोगों का कहना है कि उनका व्यवहार काफी अच्छा लगता है।

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राकेश का कहना है कि आम जनता का प्रेम प्यार व उनका मतदान ही उनकी पूंजी है। उनका सामना भाजपा के पार्षद प्रत्याशी गुलशन वर्मा से होगा। उन्होंने बताया कि यहाँ पर मतदान 11 फरवरी की सुबह 8 बजे से सन्ध्या 5 बजे तक होगा, लेकिन मतदाता यह धयान दे कि वोटिंग मशीन एक ही होगी। पहले अध्यक्ष के लिए मतदान करने के बाद पार्षद के लिए वोटिंग करनी होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...