Legend 90 Cricket League : बॉलीवुड एक्ट्रेस की रंगारंग प्रस्तुति से लीग का आगाज, पहले मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 5 विकेट से दिल्ली को हराया, पवन-गुरुकिरत ने जड़ा अर्धशतक

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में लेजेंड 90 क्रिकेट का आगाज हो चुका है. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की रंगारंग प्रस्तुति के बाद मैच शुरू हुआ. उ‌द्घाटन मैच में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स टीम ने दिल्ली रॉयल्स टीम को 5 विकेट से हराया.

गुरुवार की शाम 7 बजे से मैच शुरू हुआ. 15 ओवर के मैच में छत्तीसगढ़ ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में पवन नेगी और गुरुकिरत सिंग मान ने अर्द्धशतकीय पारी खेली. शिखर धवन की कप्तानी में दिल्ली रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन बनाए. इसमें दनिस्का गुणाथिलिका ने 33 गेंद में सर्वाधिक 73 रन और रोस टेलर ने नाबाद 39 रनों की पारी खेली.

छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की ओर से कलीम खान ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट और सिद्धार्थ कौल ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. एक विकेट अभिमन्यु मिथुन ने लिया. 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ वॉरियर्स की टीम ने मैच में 2 गेंद शेष रहते 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया.

आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला
आज 7 फरवरी को शाम 4 बजे से राजस्थान किंग्स और दुबई जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा. वहीं शाम 7 बजे से गुजरात सेम्प आर्मी और बिग ब्याॅज के बीच मुकाबला होगा.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...