CG NEWS : बारात से वापस आ रहा पिकअप पलटा, दो लोगों की मौत

महासमुंद. बीती रात महासमुंद जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है.

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बच्चों की खरीद-बिक्री का कथित नेटवर्क बेनकाब : रायपुर...

रायपुर। राजधानी में नवजात बच्चों की कथित खरीद-बिक्री से जुड़े मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई...

महासमुंद में 77 किलो से ज्यादा गांजा जब्त :...

महासमुंद। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...

भिलाई की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें :...

भिलाई। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई...

रायपुर में 10 लाख की चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान पार करने वाले आरोपी को...