दुर्ग पुलिस ने 5 साल पुराने फ्रॉड को पकड़ा: फर्जी दस्तावेजों से 70 लाख रुपये के शेयर्स की धोखाधड़ी… अब करोड़ों में हो गई वैल्यू

भिलाई। दुर्ग पुलिस की सुपेला सुपेला थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए शेयर के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी बिमल कुमार साह को गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2020 से फरार था और उसने कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से शेयर के 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी, जिनकी वर्तमान कीमत करीब 2.75 करोड़ रुपये है।

मामला 8 जून 2020 को परिवादी प्रणय कुमार गांगुली की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी विमल कुमार शाह ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए 70 लाख रुपये के शेयर अपने नाम करवाने की कोशिश की थी। हालांकि, परिवादी को किसी भी तरह की रकम नहीं दी गई थी। इस मामले में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने के आरोप में अपराध दर्ज किया गया था।

सुपेला पुलिस द्वारा इस मामले की जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और उसे जयपुर, राजस्थान में गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...