विधानसभा बजट सत्र : सदन में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी कराने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी और पार्टी महामंत्री से ईडी की पूछताछ को लेकर तत्काल चर्चा की मांग की। जैसे ही कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने यह मुद्दा उठाया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रश्नकाल के बाद चर्चा का आश्वासन दिया, लेकिन कांग्रेस विधायक इसी समय इस पर बहस की मांग करने लगे और सदन में नारेबाजी शुरू कर दी।

भाजपा विधायकों ने इसका विरोध करते हुए जवाबी नारेबाजी की, जिससे सदन में हंगामे का माहौल बन गया। हंगामे को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की रेकी की गई और पार्टी के एक महामंत्री से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की है, जो राजनीतिक द्वेष का परिणाम है। कांग्रेस इस पर चर्चा कर सरकार से जवाब मांग रही थी। वहीं, भाजपा ने इस मांग को अनुचित बताते हुए इसका विरोध किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...