Durg News: देर रात घर में लगी आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मची अफरा-तफरी

दुर्ग। गर्मी बढ़ते ही आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। बीती देर रात उतई थाना क्षेत्र के सेलूद गांव में उमेश देवांगन के घर में आग लग गई। जब तक अग्निशमन विभाग की टीम वहां पहुंची आग काफी फैल गई थी। घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेलूद निवासी उमेश देवांगन के घर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने एक फायर ब्रिगेड वाहन के साथ विजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में फायरमैन मनोज सोनवानी, कुंजेश देशमुख, रूपेंद्र देशमुख और शारदा प्रसाद की टीम को वहां भेजा। टीम जैसे ही वहां पहुंची देखा घर में भीषण आग लगी थी। लोग किसी तरह आग को बुझाने का प्रयास कर रहे थे। तभी एक बड़ा ब्लास्ट हुआ। अग्निशमन कर्मियों और उतई पुलिस ने घर के आसपास से लोगों की भीड़ को दूर किया।

दूसरे घरों में पहुंच सकती थी आग

लोगों को घटना स्थल से दूर करने के बाद टीम ने आग को एक तरफ से बूझाना शुरू किया। टीम ने पहले घर के उस हिस्से की आग को बुझाया, जहां से दूसरे घर लगे थे और वहां भी आग बढ़ने की आशंका थी। इस तरह कई घंटों की मशक्कत के बाद तीन गाड़ी पानी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

आग लगने का कारण जानने में जुटी पुलिस

उतई पुलिस का कहना है कि वो मकान मालिक उमेश देवांगन से आग लगने के बारे में जानकारी ले रहे हैं। अभी तक आग कैसे लगी इसका कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मकान मालिक से ये भी जानकारी जुटा रही है कि घर के अंदर क्या-क्या कीमती सामान था और कितने का नुकसान हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...