दुर्ग में आरक्षक पर कार्रवाई… कबाड़ी से सांठगांठ के मामले में सस्पेंड; SP शुक्ला ने लिया एक्शन

दुर्ग। दुर्ग एसपी जीतेन्द्र शुक्ला ने पुलिस क्राइम यूनिट में पदस्थ आरक्षक रिंकू सोनी को ललित कबाड़ी और उसके बेटे प्रेम साहू से सांठगांठ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। जांच में यह पाया गया कि आरक्षक, कबाड़ी से जुड़ा हुआ था और पुलिस की रेड की जानकारी देता था। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ललित साहू और उसके बेटे प्रेम साहू दुर्ग जिले में अवैध कबाड़ी का कारोबार चलाते हैं, जिसमें ट्रक और अन्य गाड़ियों को काटकर बेचा जाता है। इस मामले में पुलिस की रेड में कई बार गाड़ियां जब्त की जा चुकी हैं और दोनों आरोपी जेल भी जा चुके हैं।

पिछले महीने एसपी सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्रेम साहू के गोडाउन में छापा मारा था। वहां पुलिस को बड़ी मात्रा में काटी गई गाड़ियों के पार्ट्स मिले थे, लेकिन प्रेम साहू उस माल का एनओसी और बिक्रीनामा नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने सभी सामान जब्त कर प्रेम को गिरफ्तार कर लिया था। जांच में खुलासा हुआ कि प्रेम साहू को पुलिस की रेड की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी, जिसके चलते वह बड़ी मात्रा में कबाड़ पहले ही निकाल चुका था। हालांकि, समय की कमी के कारण उसने कुछ सामान वहीं छोड़कर भागने की कोशिश की थी।

इस मामले में आरक्षक रिंकू सोनी के मोबाइल फोन की जांच में ललित कबाड़ी और उसके बेटे के नंबर पाए गए। इसके अलावा, दोनों के बीच वॉट्सएप पर बातचीत के भी सबूत मिले हैं। इन सबूतों के आधार पर एसपी ने आरक्षक रिंकू सोनी को सस्पेंड करने का फैसला लिया। एसपी ने इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और जांच के दौरान पुलिस को और भी अहम जानकारियां मिलीं, जिससे पता चला कि आरक्षक और कबाड़ी के बीच लगातार संपर्क था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...