अहिवारा में बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, युवाओं ने गरीब परिवार के लिए की मदद… युकां जिला उपाध्यक्ष और उनके साथी ने ली बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

अहिवारा, दुर्ग। दो दिन पहले अहिवारा नगर पालिका को नया अध्यक्ष मिलने के बाद अगली ही सुबह नगर में बुलडोजर चलाने की घटना सामने आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई नगर पालिका के सीएमओ के द्वारा कराई गई थी। जैसे ही यह जानकारी मिली कि बुलडोजर और जेसीबी मार्केट क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह को इसकी सूचना मिली। इसके बाद अमन सिंह और अहिवारा के युवाओं ने घनश्याम होटल और ओम इलेक्ट्रानिक्स में हो रहे बुलडोजर का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बुलडोजर चालक और अधिकारी मौके से गायब हो गए।

अमन सिंह, इकरार ख़ान, वीरेंद्र पाल, पदम जैन, रमेश दस, अभिषेक गिरी, हनी दास, शेखर साहू, साहिल ख़ान, कीर्ति मून, प्रवीण रेड्डी, लक्की सिंह और अन्य युवा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। जानकारी के अनुसार, लगभग 4 घरों को तोड़ा गया था। युवाओं ने इन परिवारों के साथ बैठक की और अगले दिन नगरपालिका के सीएमओ का घेराव करने का निर्णय लिया।

इस बैठक में एक गरीब परिवार के साथ खड़े होने का निर्णय लिया गया, जिसके घर की छत टूट चुकी थी और जिनके तीन बेटियां है। अमन सिंह और इकरार ख़ान ने उनके बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली और उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में 26,000 रुपये का सहयोग दिया। इसमें से 10,000 रुपये अमन सिंह, 10,000 रुपये इकरार ख़ान, 2,000 रुपये शेखर साहू, 3,000 रुपये प्रवीण रेड्डी और 1,000 रुपये मुरली कृष्णा द्वारा प्रदान किए गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...