दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत; बाइक में पत्नी व दो बच्चों को लेकर ससुराल जा रहे युवक को कंटेनर ने रौंदा…मासूम बच गये, मां-बाप छोड़ गये दुनिया

भिलाई। सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत हो गई है। वहीं दो बच्चें बाल-बाल बच गए। मामले में पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। अंडा पुलिस ने बताया कि ग्राम अंडा आबादी पारा फुंडा मार्ग पर ग्राम डौकीडीह निवासी नोहर लाल साहू अपनी मोपेड में पत्नी दामिनी साहू 24 वर्ष, दो बच्चों को लेकर अपना ससुराल ग्राम कोनारी जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम रिसामा के पास से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने मोपेड सवार को चपेट में ले लिया। घटना में दोनों पति और पत्नी की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों मासूम बच्चे घायल है। खबर लगने पर पुलिस ने दोनों के शव को शिनाख्त कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों बच्चों को अस्पताल उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

घटना के बाद सड़क पर काफी जाम लग गया था। जिसे व्यवस्थित करने में दो घंटे से भी अधिक समय लग गया। सड़क दुर्घटना रात में होने से कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस का वायरलेस चलने के बाद पुलगांव पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस हृदय विदारक घटना को लेकर जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर ने मृतक परिवार को 20 हजार रुपए की सहायता प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...