युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले से बढ़ी चिंता: आकस्मिक हृदयाघात पर 23 मार्च को कला मंदिर में परिचर्चा… डॉ सुलभ चन्द्राकर और डॉ गौरव त्रिपाठी होंगे वक्ता

भिलाई नगर। युवाओं में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों की चिंता बढ़ रही है,आजकल सोशल मीडिया और आसपास के क्षेत्रों से युवाओं में आकस्मिक हृदयाघात के कारण मृत्यु देखने और सुनने को मिल रही है।

उसे इतनी जल्दी हार्ट अटैक कैसे आ सकता है? वो तो इतना फिट था.” हाल फिलहाल में हार्ट अटैक से जुड़ी घटनाओं को देखकर हर कोई यही सवाल कर रहा है. आजकल 25-45 की उम्र वाले भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. पिछले एक-दो सालों में युवाओं की अचानक हुई मौत ने लोगों को झकझोर दिया है
इसी के मद्देनजर भारत विकास परिषद, जैन मिलन सेक्टर 06 एवं न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर के संयुक्त तत्वावधान में “एक परिचर्चा का” आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में रविवार 23 मार्च, को दोपहर 2 से 4 के बीच रखा गया है।

इस परिचर्चा में हृदयरोग विशेषज्ञ, राजधानी रायपुर के डॉ. सुलभ चंद्राकर (डी.एम. कार्डियोलॉजिस्ट ) जो युवाओं में आकस्मिक हृदयाघात से मृत्यु के संभावित कारणों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। राजधानी रायपुर के ही डॉ. गौरव त्रिपाठी (डी. एम. कार्डियोलॉजिस्ट) आकस्मिक हृदयाघात के कारण मृत्यु से कैसे बचा जाए और यदि हो जाये तो हृदयाघात की आपातकालीन स्थिति में बचाव के लिए क्या किया जाए, इस पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ संबंधित विषयों पर लोगों के प्रश्नों का जवाब भी देंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...