इंसानियत शर्मसार! घर में घुसकर बीमार महिला से दुष्कर्म… चीख-पुकार मची तो छत से कूदकर भागा… बेटा खाना लेने गया था बाहर तब आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

इंसानियत शर्मसार

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बीमार महिला से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसका बेटा खाना लेने बाहर गया था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और उसने वारदात को अंजाम दिया।

कैसे हुआ खुलासा?
घटना के दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी सतर्क हो गया। उसने दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया और घटना का कुछ हिस्सा मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। पड़ोसी ने तुरंत पीड़िता के बेटे को फोन कर बुलाया। जैसे ही बेटा घर पहुंचा, आरोपी छत से कूदकर भाग गया।

पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता के बेटे ने सलेमपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। खुद एसपी विक्रांत वीर मौके पर पहुंचे और जांच की। फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं, और पुलिस ने आरोपी प्रवीन यादव की फोटो जारी कर दी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं और सूचना देने वालों को इनाम दिया जाएगा। आरोपी और उसके परिवार वाले फरार हो गए हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...

दुर्ग में जब्त 4 करोड़ रुपए पर कारोबारी को...

दुर्ग। दुर्ग में वाहन जांच के दौरान जब्त किए गए 4 करोड़ रुपए को वापस पाने की कारोबारी कमलेश आर. शाह की कोशिश को...