CG – 650 से अधिक पदों पर होगी भर्तियां: 19 मार्च को इस जिले में लगने जा रहा है प्लेसमेंट कैम्प… सिक्योरिटी गार्ड, कम्प्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर होगी भर्ती

CG

धमतरी। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग, धमतरी कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 मार्च, बुधवार को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैम्प में दुर्ग, कांकेर और रायपुर के निजी संस्थानों द्वारा 659 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस प्लेसमेंट कैम्प क माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 10 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लसेमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड, कस्टमर रिलेशनशिप ऑफिसर, महिला सुरक्षा गार्ड, सेल्समेन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कारपेंटर, सहायक सुपरवाईजर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए पांचवीं पास से लेकर गेजुएट और कम्प्यूटर डिप्लोमाधारक प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि भिलाई, दुर्ग के निजी संस्थान सेल्फ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विस द्वारा लगभग 450 पदों पर, कांकेर के संस्थान सेव माईक्रोफाईनेंस लिमिटेड द्वारा 50 पदों पर और रायपुर के संस्थान अलर्ट एसजीएस प्रायवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 160 पदों पर भर्ती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...

कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...

भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...