Chhattisgarh : महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म, समय से पहले हुई डिलीवरी, सभी स्वस्थ

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पहली बार एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। उपाध्याय नर्सिंग होम में बीते 15 मार्च को नगरी ब्लॉक की 30 वर्षीय एक प्रसूता ने एक साथ क्रमवार 1 से 3 तक लड़की और चौथे नंबर का लड़के काे जन्म दिया है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला ने निर्धारित समय से पहले 7 महीने में ही डिलीवरी हो गई। चारों शिशुओं काे अस्पताल के स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में सी-पैप मशीन में रखा गया है। अस्पताल में बच्चों की अच्छी तरह से देखभाल हो रही है।। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि जन्म के समय नवजात शिशुओं का वजन क्रमशः 1 किलो 500 ग्राम, 1 किलो 300 ग्राम, 1 किलो 100 ग्राम और चौथा था 900 ग्राम था।

डॉ. रोशन उपाध्याय, लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने बताया, एक महिला द्वारा एक साथ 4 बच्चों को जन्म देना एक दुर्लभ घटना है, जो आमतौर पर प्राकृतिक रूप से नहीं होती है, बल्कि मेडिकल इंटरवेंशन या अन्य कारणों से हो सकती है, जैसे कि इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) या मल्टीपल प्रेगनेंसी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...