खैरागढ़ में कांग्रेस महासचिव राजेंद्र साहू ने झोंकी ताकत: सेक्टर व बूथ लेबल पर लगातार ले रहे बैठकें…कांग्रेस सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश, बनाई जीत के लिए रणनीति

भिलाई। दुर्ग सम्भाग के राजनांदगांव जिले के आगामी खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा को विजयी बनाने पेंडरवानी सेक्टर चुनाव प्रभारी राजेंद्र साहू महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने अपने प्रभार क्षेत्र में सेक्टर प्रभारी व बूथ प्रभारियाँ की बैठक ली।

इसमें चुनाव अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में बूथ प्रभारी रामानुज रजक, पुलेन्दर् साहू महन्गु कोसरिया, संतोष कुमार, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे। लालपुर बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक लालपुर में भी आहुत की गई। यहां कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में डोर-टू- डोर प्रचार कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की किसान मज़दूर युवा एवं आमजन हितैषी योजनाएँ के बारे में क्षेत्र की जनता को जानकारी देकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील करने का फैसला लिया गया।

बैठक में निरंजन धनकर, महन्गु कोसरिया, भावेश पाल, कन्हैया पटेल, घनश्याम पाल, सुमेश्वर यदु, वानिस पटेल, जितेंद्र पटेल, लोमस यादव, हेमलाल पटेल, पोषण यादव, शम्भु पटेल, दिनेश पटेल, सहदेव पटेल, लेखराम पटेल, संजय यादव, गोविंद राम पटेल, छोटेलाल यादव, अहमद चौहान, राकेश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...