Durg News: चाकू की नोक पर तहसीलदार से लूटपाट, पैदल टहलने के दौरान चार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

बालोद। बालोद जिला मुख्यालय में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें तहसीलदार आशुतोष शर्मा से चाकू की नोक पर 6,500 रुपये की लूट की गई। यह वारदात तब हुई जब तहसीलदार अपने घर से पैदल टहलने निकले थे।

ऑटो में सवार चार अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें अपने वाहन में बिठाया और फिर चाकू दिखाकर न केवल नकदी लूटी, बल्कि उनके पर्स में रखे महत्वपूर्ण पहचान पत्र भी ले गए। घटना के तुरंत बाद तहसीलदार ने फोन से बालोद टीआई को सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज की। पुलिस ने ऑटो सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऑटो के नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर जब पीड़ित एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...