मगध तेली समाज का शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह : रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को दी शुभकामनाएं, महापौर नीरज बोलें-साहू समाज के हित संवर्धन के लिए सदैव खड़ा हूँ…

भिलाई। भक्त माता कर्मा की जयंती पर मगध तैलिक समाज के अध्यक्ष विनोद साव का कार्यकाल पूरा हुआ और नए कार्यकाल के लिए नए निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा की गई। इसमें राजीव कुमार गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में घोषणा की गई।

आज मगध तैलिक समाज के नए अध्यक्ष शपथ लिया। साथ ही गहोली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इसमें बतौर अतिथि मुख्य अतिथि महापौर नीरज पाल व विशेष अतिथि स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू थे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन व छत्तीसगढ़ी लोक गीत अरपा पैरी के धार के साथ हुआ । अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

उसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता को अतिथियों ने शपथ दिलवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीरज पाल ने कहा कि मैं समाज हित के लिए सदैव खड़ा हूँ। बस, एक आवाज देने की जरूरत है, मैं आप लोगों की सेवा में हाजिर हो जाऊंगा। होली मिलन पर रंग-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। बालिकाओं द्वारा नृत्य प्रदर्शन किया गया। माता कर्मा का जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

समाज के लोगों ने आशा व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित नए अध्यक्ष समाज को नई दिशा की ओर ले जाएंगे समाज के लिए नए रोजगार के अवसर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे और समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करते हुए समाज में आई किसी भी समस्या के निवारण हेतु निष्पक्ष भाव से उसका समाधान करेंगे। ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...