दुर्ग में सैन्य मातृशक्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया होली मिलन समारोह… पूर्व सैनिक परिवारों की सभी मातृशक्ति-बहनों ने लिया भाग

दुर्ग। सैन्य मातृशक्ति अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ ने होली मिलन 2025 का आयोजन भव्य तरीके से संपन्न किया। यह कार्यक्रम पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित किया गया, जहां मातृशक्ति बहनों ने वृद्ध माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को उपहार भेंट किए और उनके साथ भोजन कर इस पर्व को उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया।

इस अवसर पर दुर्ग जिले के पूर्व सैनिक परिवारों की सभी मातृशक्ति बहनों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैन्य मातृशक्ति की अध्यक्ष, सावित्री निषाद ने की। उन्होंने अपने “जय जोहार” के उत्साहवर्धक उद्बोधन से सभी बहनों का अभिनंदन किया और इसे एक यादगार आयोजन बनाने के लिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग का धन्यवाद किया। उनके अनुसार, सभी के प्रयासों से यह होली मिलन एक सार्थक और प्रेरणादायक कार्यक्रम सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ममता सिन्हा, पूर्णिमा हरमुख, शशि साहू, पद्मावती, दीक्षा सिन्हा, मीनाक्षी साहू, प्रेमलता सिन्हा समेत अन्य मातृशक्ति बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम संचालन का दायित्व श्रीमती मंजू टण्डन जी ने कुशलता पूर्वक निभाया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ज्योति यादव एवं प्रेमलता देशमुख जी ने किया। सैन्य मातृशक्ति ने यह भी आशा व्यक्त की कि भविष्य में ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, ताकि समाज को बेहतर तरीके से समझा जा सके और सकारात्मक ऊर्जा को समाज कल्याण की दिशा में केंद्रित किया जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...