ट्यूशन टीचर ने छात्रा को दिखाया पॉर्न… मना करने पर बोला- तुम्हारे पापा को मार दूंगा… थाने तक पहुंच गई बात

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद में ट्यूशन टीचर की बहुत ही शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिला पुलिस ने टीचर के खिलाफ पढ़ाई के बीच छात्रा को जबरन पॉर्न दिखाने का मामला दर्ज किया है। टीचर पर छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी देने का मामला भी दर्ज हुआ है।

पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। उन्होंने बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया। छात्रा ने घर जाकर माता-पिता से इसकी शिकायत की। इसके बाद छात्रा ने ट्यूशन जाना बंद कर दिया।

छात्रा ने ट्यूशन जाना किया बंद
शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर उसका पीछा करने लगा। एक दिन अंकुर ने उसके पिता की गाड़ी के आगे बाइक लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...