भिलाई में शराब दुकान के सामने लहरा रहा था चाकू, गाली-गलौज के साथ मारपीट भी किया… पुलिस ने बदमाश को सिखाया सबक, गिरफ्तार कर निकाला जुलूस फिर भेजा जेल; देखिए Video

भिलाई। भिलाई में बदमाश द्वारा शराब दुकान के सामने चाकू लहराने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पूरा मामला सुपेला थाना के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू से एक चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि, सुनील कुमार पिता ओमप्रकाश सिंह निवासी साकेत नगर कोहका चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला ने सूचना दिया कि दिनांक 07.04.2025 को दोपहर 3.30 बजे एक दध्यराज यादव नामक व्यक्ति शराब दुकान के शर्टर को खोलकर दुकान के पास आकर मां-बहन की अश्लील गाली दे रहा है और जान से मारने की धमकी देते हुये अंग्रेजी शराब दुकान के स्टाफ राकेश साहू को हाथ मुक्का से मारपीट किया और अपने पास रखे चाकू को दिखाकर शराब पीने के लिये पैसे का मांग कर रहा था। थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 360/2025 धारा 296,351(2),115(2),119(1) भारतीय न्याय सहिता 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला (भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी की पतातलाश हेतु निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, के द्वारा टीम गठित कर आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू के संबंध में पता तलाश कर किया गया जो मुखबीर से जानकारी हुई कि आरोपी अपने मुलः निवास उडीसा भागने के फिराक में चिखली दुर्ग बस स्टैण्ड की जा रहा है कि सूचना के आधार पर आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसने पुछताछ किया गया जो अपने द्वारा घटना में उपयोग किये गये एक स्टील को चाकू को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू पिता मंचन यादव उम्र 22 साल साकिन जय हिन्द चौक स्मृति नगर थाना सुपेला के विरूद्व धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तारी किया जाकर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

उक्त आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू के अपराधिक गतिविधियों में अंकुश लगाने हेतु एवं सत्त निगाह रखने हेतु आरोपी को चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला को गुण्डा लिस्ट में लाया गया है। जिनके विरूद्व पूर्व में भारतीय दण्ड सहिता के तहत् 06 प्रकरण एवं 03 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया है। जिसके द्वारा अपने कृत्यो में सुधार नही लाने के कारण आरोपी दध्यराज यादव उर्फ मोटू का ग्राम जुनवानी मेन रोड़ को जुलुस निकाल गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला,, सउनि बाबुलाल साहू, आरक्षक कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, सविन्दर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...