दुर्ग में फरार गांजा तस्करों की गुंडागर्दी: भाजपा पार्षद घर के सामने दी उसे जान से मारने की धमकी! मोहल्ले में दहशत… CCTV फुटेज आया सामने; देखिए

दुर्ग। दुर्ग में फरार गांजा तस्कर खुलेआम शहर में हथियार लेकर घूम रहे हैं और लोगों को डरा-धमका रहे हैं। ताजा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है, जहां फरार गांजा तस्करों ने एक भाजपा पार्षद को जान से मारने की धमकी दे दी। बुधवार देर रात संतोष बारले और मुकेश मिश्रा नाम के युवक, अपने कुछ साथियों के साथ तीन बाइक और एक स्कूटी में सवार होकर वार्ड-22 (पटरी पार) पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा नेता और पार्षद काशीराम कोसरे के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

घटना के समय मोहल्ले में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, जो यह सब देखकर डर गए और घरों में छिप गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये वही आरोपी हैं जो गांजा तस्करी के मामले में पहले से फरार चल रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अब तक उन्हें पकड़ नहीं पाई है। अब ये आरोपी लोगों को धमका रहे हैं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग चाहते हैं कि पुलिस इन आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे ताकि मोहल्ले में शांति बनी रहे। पार्षद काशीराम कोसरे का कहना है कि, पुलिस जिन अपराधियों को पकड़ नहीं पा रही है, वो लोग खुलेआम घूमकर जन प्रतिनिधियों को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला, सीएसपी चिराग जैन और एएसपी सिटी से फोन कर मामले की सूचना दी और मदद की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...