IPL 2025: एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान MS धोनी के हाथ, बनाये गए कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ पूरे सीजन से बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बन गए हैं. आईपीएल 2025 के बीच अचानक एक बार फिर धोनी को चेन्नई की कप्तानी मिल गई है. चेन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी करीब डेढ़ सीजन के बाद फिर से टीम के कप्तान के रूप में लौट रहे हैं. इसकी वजह नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट है, जो अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. इसके साथ ही धोनी के टूर्नामेंट के बीच से ही रिटायर होने की अटकलों और अफवाहों पर भी अब विराम लग गया है.

फ्रेक्चर के कारण गायकवाड़ बाहर
आईपीएल 2025 में खराब शुरुआत से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये खबर अहम मैच से ठीक पहले आई है. शुक्रवार 11 अप्रैल को चेन्नई का कोलकाता नाइट राइडर्स से मैच होना है और उससे एक दिन पहले ही टीम में ये बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी. कप्तानी में ये बदलाव ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में चोट के कारण हुआ है. कप्तान और स्टार बल्लेबाज गायकवाड़ को टीम के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोहनी में चोट लग गई थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने अगले 2 मैच भी खेले लेकिन अब उनकी कोहनी में फ्रेक्चर पाया गया है, जिसके चलते वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

इससे पहले भी धोनी के कप्तान बनने की अटकलें लगाई गई थीं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को चेन्नई में हुए मुकाबले से पहले भी गायकवाड़ की फिटनेस सवालों के घेरे में थी और माना जा रहा था कि वो उस मुकाबले से बाहर होंगे. ऐसे में धोनी की कप्तान के तौर पर वापसी तय मानी जा रही थी. मगर गायकवाड़ ने वो मैच खेला और उसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान पर उतरे. मगर इन दोनों ही मुकाबलों में वो सिर्फ 6 रन ही बना सके, जिससे ये साफ नजर आता है कि वो शायद पूरी तरह फिट नहीं थे.

धोनी फिर बदल पाएंगे CSK की किस्मत?
मगर अब गायकवाड़ के बाहर होने के बाद स्वाभाविक तौर पर टीम ने धोनी को ही फिर से कप्तान बनाने का फैसला किया, जो इस वक्त चेन्नई की जरूरत भी नजर आ रही है. टीम की शुरुआत इस सीजन में अच्छी नहीं रही है और पहले मैच में मिली जीत के बाद से ही लगातार शिकस्त ही मिल रही है. अभी तक 5 मैच खेल चुकी चेन्नई ने लगातार 4 मुकाबलों में हार झेली है और सिर्फ 2 पॉइंट्स के साथ टीम 9वें स्थान पर है. अब नजरें धोनी पर रहेंगी, जिन्होंने इससे पहले 2022 सीजन में भी बीच में ही कमान संभाली थी. तब रवींद्र जडेजा टीम के कप्तान बने थे लेकिन लगातार हार के बाद उन्हें हटाकर फिर धोनी ने बागडोर संभाल ली थी और अगले सीजन में चेन्नई को चैंपियन बनाया था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...