भिलाई से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार: किडनैपिंग, रेप समेत POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज… पुलिस ने अरेस्ट कर भेजा जेल

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तरुण कौशिक (उम्र 31 वर्ष), ग्राम राखी पाटन का रहने वाला है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला?
पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 400/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई और आरोपी की तलाश शुरू की गई।

तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी और नाबालिग लड़की ग्राम राखी पाटन में हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां दबिश दी और लड़की को सुरक्षित बरामद कर आरोपी तरुण कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर वैध संरक्षण से भगाया और कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से एक गंभीर अपराध को सुलझाया गया और पीड़िता को सुरक्षित घर वापस लाया गया। आरोपी अब न्यायिक हिरासत में है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...