साजा विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी, ईश्वर साहू बोले – मेरी छवि धूमिल करने का साजिश, विरोधियों का हो सकता है हाथ

बेमेतरा। साजा से बीजेपी विधायक ईश्वर साहू के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये पोस्ट 24 घंटे पहले किया गया है। वहीं इस पोस्ट के बाद विधायक का बयान भी सामने आया है। विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि, कोई मेरे नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर गलत पोस्ट कर रहा है। मेरे छवि को धूमिल करने के लिए ये सब षड़यंत्र कर रहा है। इसमें विरोधी पार्टी का हाथ हो सकता है।

विधायक साहू ने कहा कि, इस मामले में बेमेतरा SP से बात हुई है। छवि को धूमिल करने पर FIR की है। वहीं इस मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, कई बार अकाउंट हैक होता है। अकाउंट हैक होना आज कल बहुत आम हो गया है। कांग्रेस इस मामले को तुल दे रही है। यह कांग्रेस का प्लान हो सकता है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...