भिलाई में खुलने वाला है हेलमेट बैंक: मात्र 1 रुपए में किराए पर मिलेगा हेलमेट, MLA रिकेश बोले – “आपकी सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी”

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 1 मई (श्रमिक दिवस) को भिलाई के नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं, जहाँ मात्र 1 रुपए में लोगों को हेलमेट किराए पर दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि बिना किसी दस्तावेज के मात्र आधार कार्ड दिखा के लोग किराये पर हेलमेट प्राप्त कर सकते हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की जनता की चिंता मेरी जिम्मेदारी है। भिलाइयंस की सुरक्षा के लिए वो भिलाई में हेलमेट बैंक खोलने जा रहे हैं। इस बैंक के माध्यम से मात्र एक रुपए में लोग हेलमेट ले जा सकते हैं। विधायक सेन ने कहा कि सड़क दुर्घटना में लाखों मौतें केवल हेलमेट न पहनने की वजह से होती हैं। मुझे भिलाई की चिंता है, सभी भिलाइयंस परिवार की चिंता है। कुछ लोग पैसे के अभाव हेलमेट नहीं ले पाते हैं। इसलिए उन्होंने निर्णय लिया है कि मात्र एक रुपये के किराए में लोगों को किराये पर हेलमेट दिया जाएगा। 1 मई से नेहरू नगर चौक, होटल ग्रैंड ढिल्लन के सामने रह हेलमेट बैंक खुल रहा है, जहाँ मात्र 1 रुपए मे हेलमेट किराए पर विधायक द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...