रायपुर में बिजली विभाग का AE पर ACB का शिकंजा… रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भिलाई से कनेक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ सहायक अभियंता को 25,000 रुपये रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भिलाई के चरोदा निवासी बी. शिवाजी राव ने ACB रायपुर में शिकायत की थी कि उन्होंने अपने एसी सर्विस के व्यवसाय के लिए 12 किलोवाट थ्री-फेस बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था।

यह आवेदन रायपुर क चंगोराभाठा जोन में किया गया था। कनेक्शन देने के बदले में वहां पदस्थ सहायक अभियंता प्रवीण साहू ने 25,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB को इसकी जानकारी दी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB रायपुर ने 21 अप्रैल 2025 को ट्रैप की योजना बनाई और प्रवीण साहू को 25,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अब अभियंता प्रवीण साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गैर-संचयी वेतनवृद्धि रोकना मामूली दंड, पदोन्नति से वंचित करना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि...

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...