दुर्ग जेल में बंद पुराने बदमाश की मौत: बैरक से निकलकर गया था बाथरूम…20 साल पहले एक विवाद में काट दिया था गोपाल का हाथ

भिलाई। शहर के पुराने निगरानीशुदा बदमाशों में से एक गोपाल ठुठवा। आज सुबह गोपाल ठुठवा की मौत की खबर आ गई। मौत कैसे हुई है? यह जांच का विषय है। इस संदिग्ध मौत की जांच हो रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्ग स्थित सेट्रल जेल में सूर्य विहार कालोनी हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी गोपाल ठुठवा 48 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुआ है। गुरुवार की सुबह गोपाल अपने बैरक में बाथरूम करने गया हुआ था। वापस लौटकर आ रहा था। तभी अचानक जमीन पर गिर पड़ा। जेल प्रशासन ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा राहा है कि गोपाल करीब तीन माह से जेल में बंद था।

उसे बीपी की शिकायत थी जिसका उपचार जारी था। शराब के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा था और जेल भेज दिया था। गोपाल का एक हाथ कटा हुआ था। 20 वर्ष पूर्व एक बड़े विवाद में अन्य अपराधियो ने इसके हाथ को काट दिया था। इसके अलावा जामुल थाना क्षेत्र का निगरानीशुदा भी था। लेकिन कुछ सालों से मारपीट समेत अन्य अपराध नही कर रहा था।

जेल एसपी योगेश क्षेत्रीय ने बताया कि सुबह बाथरूम के लिए गया हुआ था। वापस लौटते समय जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल पहुचाया गया। जहां डॉक्टर ने मौत घोषित कर दिया। उसे बीपी की भी शिकायात थी।

दुर्ग सीएसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा, दुर्ग जेल में एक की मौत हुई है। जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल परिस्थितियों को देख सामान्य मौत लग रहा है। पीएम कराने के बाद जो रिपोर्ट आएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बड़ी वारदात :...

रायपुर। राजधानी में हाई अलर्ट के बीच चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हीरापुर इलाके में बदमाशों ने एक इस्पात फैक्ट्री को...

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...