भिलाई-3 मेयर निर्मल कोसरे का पहला बजट: पेश करने से पहले मां का लिया आशीर्वाद, CM हाउस भी गए निर्मल…मिनी स्टेडियम बनाने का ऐलान, कुएं और तालाबों को संवारेगी शहर सरकार…40 वार्डों के लिए क्या-कुछ होगा, देखिए प्वाइंट-टू-प्वाइंट बजट

भिलाई। भिलाई-3 चरोदा निगम मेयर निर्मल कोसरे ने आज अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश किया। इस बजट में जनहित विकास के लिए कई ऐलान किए। भिलाई-3 चरोदा में मिनी स्टेडियम से लेकर कुओं और तालाबों को संवारने का प्लान किया गया है। बजट पर चर्चा जारी है। विपक्षी पार्षदों ने बजट को लेकर कई सवाल उठाए हैं। जिस पर चर्चा अभी जारी है। शाम तक बजट बैठक चलेगी।

मेयर निर्मल कोसरे बताया कि उनका बजट किसी भी तरह से विवादित न हो इसके लिए उन्होंने शहर के प्रबुद्ध लोगों से सुझाव मांगा था। करीब 153 से अधिक लोगों ने अलग-अलग माध्यम से उन्हें अपना सुझाव दिया है। महापौर ने कई सुझावों को अपने बजट में शामिल किया है। वहीं ऐसे सुझाव जो राज्य सरकार के स्तर के थे, उनको वहां भेजा गया है।

नए महापौर का पहला बजट 250 करोड़ रुपए से अधिक का होगा। इसमें निगम स्मार्ट क्लास, चौपाटी, वाई-फाई जोन, वार्डों में सड़कों के लिए बोर्ड, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे शामिल किया गया है।

इसके साथ नए बजट में बताया जाएगा कि 1.2 करोड़ की लागत से हथखोज वार्ड में बांधा तालाब का विकास, 1.43 करोड़ से नेहरू नगर वार्ड-14 में आत्मानंद शासकीय जनता इंग्लिस मीडियम स्कूल में ऑडिटोरियम निर्माण, 1.18 करोड़ से जनता स्कूल का विकास, 1.10 करोड़ की लागत से गनियारी के बांधा तालाब का विकास, और 2.25 करोड़ की लागत से उमदा और सिरसा के मध्य की सड़क में पाथवे और ग्रीन बेल्ट का निर्माण सहित करीब 723 लाख रुपए इन कामों में खर्च होना है।

2022-23 का अनुमानित बजट पेश हुआ
बजट की बैठक में साल 2022-23 के लिए अनुमानित बजट भी पेश किया गया। केंद्र प्रवर्तित योजना अंतर्गत गौरवपथ से विश्वबैंक कालोनी तक मॉडल रोड निर्माण की पुनरीक्षित प्राक्कलन राशि 119.78 लाख की स्वीकृति व स्वीकृत व्यय राशि 99.06 लाख के अतिरिक्त व्यय राशि 20.72 लाख व पुनरीक्षित व्यय राशि 119.78 लाख की कार्योत्तर वित्तीय स्वीकृति के लिए बैठक में पेश किया गया है।


बजट में क्या-कुछ प्रावधान…
– नगर पालिक निगम, भिलाई-चरौदा के बजट में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राशि 20,451.06 लाख रुपए व्यय का प्रावधानित किया गया था, जिसके विरूद्ध राशि 6573.92 लाख रू. व्यय हुआ है। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राशि 25638.82 लाख रुपए व्यय प्रावधानित किया गया है। प्रावधानित व्यय संस्था निधि / अनुदान से किया जाएगा।

स्थापना व्यय :
वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों का वेतन भत्ते हेतु राशि 1,078.00 लाख रुपए प्रावधानित किया गया था, जिसके विरूद्ध राशि 744.29 लाख रू. व्यय हुआ है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राशि 999.76 लाख रुपए व्यय प्रावधानित किया गया है।

सार्वजनिक सुरक्षा :
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 36.49 लाख रू. व्यय हुआ आगामी वर्ष 2022-23 हेतु राशि 980.80 लाख रू. प्रावधान किया गया है।

1- मार्ग प्रकाश व्यवस्था के उपकरण क्रय हेतु राशि 300.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

2- सोलर लाईट से मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए राशि 300.00 लाख रू. का प्रावधान किया गया है।

3- जलगृह, मार्ग प्रकाश एवं अन्य विद्युत देयकों के भुगतान हेतु राशि 340.00 लाख रू० प्रावधान किया गया है।

4- गंदी बरती, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र एवं विभिन्न वार्डों के अतिरिक्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए राशि 30.00 लाख रू. का प्रावधान किया गया है।

ग–जन – स्वास्थ्य एवं सुविधाएँ:
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 1070.45 लाख रू. व्यय हुआ। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु राशि 3640.80 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

जलप्रदाय :
1- पेयजल व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पादित करने हेतु हैण्डपंप, पाईपलाईन तथा पॉवर पंप संधारण समय-समय में किया जाना आवश्यक होता है। पेयजल व्यवस्था के संधारण हेतु आगामी वित्तीय वर्ष के लिए राशि 70.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

2- निकाय क्षेत्र के आम नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलकूप खनन कार्य के लिए राशि 35.00 लाख रू. व्यय प्रावधान किया गया है।

3- जल स्रोत उपलब्ध होने पर पॉवर पंप स्थापित किये जाने के लिए एवं जल आर्वधन योजनान्तर्गत आकस्मिक व्यवस्था अन्तर्गत पॉवर पंप क्रय हेतु राशि 200.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

4- पाईपलाईन विस्तारीकरण, नवीनीकरण के लिए राशि 100.00 लाख रू० प्रावधान किया गया है।

5- जल आवर्धन योजना के लिए राशि 1500.00 लाख रू० व्यय का प्रावधान किया गया है।

6- भागीरथी नल-जल योजना हेतु राशि 150.00 लाख रू० व्यय का प्रावधान किया गया है।

7- कुओं और जलाशयों के निर्माण संधारण एवं महिला घाट निर्माण के लिए 30.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।


ग–जन – स्वास्थ्य एवं सुविधाएँ:
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 1070.45 लाख रू. व्यय हुआ। आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु राशि 3640.80 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

घ- लोक निर्माण :
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राशि 2668.43 लाख रू. व्यय किया गया है तथा इस वित्तीय वर्ष में राशि 17358.50 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

1. मिनी स्टेडियम भिलाई-3 निर्माण कार्य के लिए राशि 1600.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है। चरोदा में स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए राशि 400.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

3. सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए विभिन्न वार्डों में शेड निर्माण कार्य के लिए राशि 160.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

4. मुक्तिधाम योजनांतर्गत शवदाह गृह एवं शेड निर्माण के अंतर्गत शमशान घाटों में प्रतिक्षालय एवं बाऊण्ड्रीवॉल निर्माण के लिए राशि 50.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

5. डामरीकरण किये जाने हेतु राशि 550.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

6. निकाय क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू. बी. एम. / डब्ल्यू. बी. एम. सड़क निर्माण कार्य के लिए राशि 125.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

7. विभिन्न वार्डो की सरकारी गलियों एवं अन्य स्थानों पर सीमेंटीकरण मार्ग निर्माण कार्य के लिए राशि 1500.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

8. निकाय क्षेत्रांर्गत जल निकासी हेतु नाली निर्माण कार्य एवं स्ट्राम वॉटर ड्रेन के लिए राशि 550.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया

9. निकाय क्षेत्रांतर्गत पुलिया निर्माण कार्य के लिए 75898 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

10. ट्रांसपोर्टनगर विकास के लिए राशि 2500.00 लाख रु. प्रावधान किया गया है।

11. डामरीकरण डब्ल्यू.बी.एम. तथा सीमेंटीकरण मार्ग संधारण के लिए राशि 180.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

12. नाली एव पुलिया मरम्मत, संधारण के लिए राशि 70.00 लाख रू. व्यय का प्रावधान किया गया है।

13. मुक्तिधाम योजनान्तर्गत उन्नयन एवं संधारण कार्य के लिए राशि 200.00 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।

14. मिशन क्लीन सिटी योजनान्तर्गत राशि 250.00 लाख रू. प्रावधान किया गया है।

15. सरोवर – धरोहर योजनान्तर्गत तालावों के विकास कार्यों के लिए राशि 750.00 लाख रू. प्रावधान किया गया है।

16. डा० बी०आर० अम्बेडर सर्वसमाज मांगलिक भवन ( सामुदायिक भवन ) योजनान्तर्गत राशि 300.00 लाख रू. प्रावधान किया गया है।

17. राज्य शासन द्वारा पार्षद निधि की घोषणा अनुरूप इस निकाय के निर्वाचित एवं मनोनित पार्षदों के लिए पार्षद निधि के प्रचलित कार्य को सम्मिलित करते हुए राशि 260.00 लाख रू. बजट प्रावधान किया गया है।

18. सिरसाचौक से उमदा चौक तक गौरव पथ निर्माण कार्य के लिए राशि 1900.00 लाख रू. प्रावधान किया गया है।

19. चौक निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण अंतर्गत सिरसाचौक माडल रोड एवं त्रिसंगम चौक सौन्दर्यीकरण, बस स्टैण्ड के उपर अत्याधुनिक जीम का निर्माण, वार्ड संकेतक के लिए साईन बार्ड निर्माण कार्य के लिए राशि 300.00 लाख प्रावधान किया गया है।

20. चौक चौराहों, बाजारों एवं अन्य स्थलों में सी०सी० कैमरा लगाने के लिए राशि 50.00 लाख प्रावधान किया गया है।

21. गढ़ कलेवा विकास कार्य के लिए राशि 25.00 लाख प्रावधान किया गया है।

22. बाजार एवं चौपाटी निर्माण के लिए राशि 50.00 लाख प्रावधान किया गया है।

24. वाचनालय में विभिन्न पुस्तकों एवं ज्ञानवर्धन पुस्तकों को रखने के लिए प्रावधान रखा गया है।

24. सांसद, विधायक मद अंतर्गत राशि 70.00 लाख रु. का प्रावधान किया गया है।

25. जनता स्कूल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण कार्य के लिए 150.00 लाख प्रावधान किया गया है।

26. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आडिटोरियम निर्माण कार्य के लिए 150.00 लाख प्रावधान किया गया है।

च-विविध व्ययः
वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस मद् में वास्तविक व्यय राशि 416.34 लाख रू० हुआ है। आगामी वित्तीय वर्ष में राशि 687. 75 लाख रू० व्यय का प्रावधान किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए रायपुर नगर निगम के...

रायपुर। नगर निगम रायपुर ने बारिश केे मौसम में व्यर्थ बह जाने वाले जल को संचित करने व इससे भू-जल स्तर को बढ़ावा देने...

CG – जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों का आरक्षण:...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी कराए जाने की तैयारी है। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 33...

दुर्ग के नगपुरा में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम...

रायपुर। केन्द्रीय कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में विष्णु...

नगरीय निकाय चुनाव: BJP ने की संभागीय संयोजक की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसे लेकर प्रदेशभर में आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन आदर्श आचार...

ट्रेंडिंग