CG – ASI ने दी जान: TI से विवाद की भी चर्चाएं, किराए के मकान में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

ASI committed suicide

महासमुंद। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाने में पदस्थ सहायक उप-निरीक्षक (ASI) दशरथी साहू ने कथित रूप से ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार को उनका शव बागबाहरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स में उनके किराए के कमरे से बरामद किया गया। इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम दशरथी साहू (60) है। वह बागबाहरा थाने में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पोस्टेड थे। थाना प्रभारी अजय सिन्हा के साथ विवाद के बाद भी वह ड्यूटी पर आए थे। ASI ने ड्यूटी से लौटने के बाद सुसाइड किया है। दरअसल, बागबाहरा में ASI साहू अकेले रहते थे। उनका परिवार सरायपाली ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतारी में रहता है। मंगलवार को ASI साहू थाने नहीं पहुंचे। इसके बाद SDOP कार्यालय का स्टाफ उनके घर पहुंचा। वहां वे अचेत अवस्था में मिले। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन उनकी मौत को हार्टअटैक से होना बता रहे हैं, जबकि बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के BMO बुधियार सिंह बढ़ाई का कहना है मैं ऑफिस में था। थाने वाले पोस्टमॉर्टम के लिए एक पुलिस स्टाफ की बॉडी लाए थे, जिसका डॉ. दीवान ने पोस्टमॉर्टम​​​​ किया है। रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। चर्चा है कि घटना से एक दिन पहले यानी सोमवार को ASI साहू की अपने थाना प्रभारी अजय सिन्हा से एक अहम क्राइम मीटिंग में अनुपस्थित रहने को लेकर कहासुनी हो गई थी। चर्चा है कि इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज तक की नौबत आ गई।

जानकारी के मुताबिक, दशरथी महासमुंद जिले के अलग-अलग थाना में आरक्षक के पद पर रहते हुए उन्होंने मुंशी के तौर पर लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी है। करीब 6 महीने पहले ही वे आरक्षक से प्रधान आरक्षक फिर सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोट हुए। अब उनके रिटायरमेंट में 2 साल बाकी था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...