छत्तीसगढ़ में एक और निवेश: 1245 करोड़ रुपये की लागत से इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस, 500 से ज्यादा लोगों को मिलेंगे रोजगार

मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात की। इस दौरान रेड्डी ने राज्य में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एक एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

ग्रीनटेक सोल्युशंस हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत-प्रभावी और टिकाऊ औद्योगिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रेड्डी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024–30 ने कंपनी को प्रदेश में निवेश के लिए प्रेरित किया है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य में निवेशकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं—जैसे सिंगल विंडो क्लीयरेंस, उद्योग अनुकूल अधोसंरचना, और हरित औद्योगिक प्रोत्साहनों—की जानकारी दी और ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रस्ताव का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौकरी दिलाने का झांसा...

ऑपरेशन निश्चय : 2 करोड़ का 400 किलो गांजा...

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो गांजा जब्त किया...

बीमारी ठीक करने और नौकरी लगवाने का झांसा, शासकीय...

रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बीमारी ठीक करने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और करीब 44...

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...