छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी संविधान बचाओ यात्रा: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक

दुर्ग। 25 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली संविधान बचाओ यात्रा के उद्घाटन समारोह के लिए मिनाक्षी नगर दुर्ग निवास में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्गग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक लिया गया जिसमें संविधान बचाओ यात्रा के संबन्ध में विस्तार के चर्चा की गई. और सभी पदाधिकारी को जवाबदारी सौपी गई। पूर्व गृहमंत्री साहू ने बताया की पिछले दिनों हुये अहमदाबाद में पारित प्रस्ताव “न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष” पर चर्चा हुई। उन्होंने ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने देश भर में ‘संविधान बचाओ रैली’ आयोजित करने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा, ‘‘25 से 30 अप्रैल तक अलग-अलग राज्यों में रैली होगी। जिसकी शुरुवात हमारे राज्य के भिलाई में 25 अप्रैल को किया जायेगा। इसके बाद तीन से 10 मई तक जिला स्तर पर ऐसी सभाएं होंगी और फिर 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर रैली का आयोजन होगा। इसके बाद 20 से 30 मई तक “संविधान बचाओ अभियान” को घर-घर तक ले जाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर नगर निगम रिसाली शशि सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप चंद्रकार, उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, महामंत्री जीतेन्द्र साहू,ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, महामंत्री चंद्रकांत कोरे,अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चन्द्रकार, लक्ष्मी साहू, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, टिकेश्वरी लाल, विक्की मिश्रा, हरेंद्र देव, तुलसी देशमुख, देशमुख,पूर्व मंडी सदस्य तारकेश्वर चन्द्रकार,रुपेश देशमुख, सनीर साहू, सोनिया देवांगन, सहित ब्लाक कांग्रेस के सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगर निगम रिसाली के पार्षद गण सहित कांग्रेस के वरिष्ठ गण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

बाबा सोलर्स का दिवाली धमाका : सोलर लगवाओ, iPhone...

रायपुर। इस दिवाली बिजली बिल से राहत पाने के साथ शानदार उपहार जीतने का मौका भी मिल रहा है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने...

महादेव सट्टा ऐप केस : सीएम साय बोले- सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को भारत लाए जाने के बाद जांच की दिशा को लेकर उम्मीदें बढ़...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...