पुलिस कप्तान IPS विजय अग्रवाल ने ली क्राइम मीटिंग: पुलिस अधिकारीयों और थाना-चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश, न्यू क्रिमिनल लॉ के अनुसार बेस्ट वर्क की समझाइश

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग ने SSP IPS विजय अग्रवाल ने संडे को पुलिस कण्ट्रोल रूम में क्राइम मीटिंग आहूत की। इस मीटिंग में जिले के राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों की उपस्थिति थी। बैठक के दौरान थाना-चौकी प्रभारियों को रोजनामचा समय पर रखने, लंबित अपराधों का समय पर निकाल करने विशेषकर एक वर्ष से उपर की अवधि के अपराधों का निकाल जल्द से जल्द करने, नवीन अपराधिक कानून के तहत ई-साक्ष्य मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से घटना की विडियो एवं फोटोग्राफी करने, जब्ती एवं तलाशी, मेमोरण्डम तथा बयान की रिकार्डिंग करने, नफीस सिस्टम के तहत फिंगर प्रिण्ट अपलोड करने, निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों चेकिंग एवं जांच की जाकर, इसकी रिपोर्ट रोजनामचा सान्हा में दर्ज किए जाने, समय पर शिकायतों का निराकरण, सुशासन तिहार के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ थाना/चौकी प्रभारियों को अधीनस्थ विवेचना अधिकारियों को नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में उचित मागदर्शन देकर उनका प्रशिक्षण लिए जाने हेतु हिदायत दिया गया। बैठक में सिटी ASP सुखनंदन राठौर, रूरल ASP अभिषेक झा, IUCAW ASP पद्मश्री तंवर, दुर्ग CSP IPS चिराग जैन, IPS राहुल बंसल, CSP भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, CSP छावनी हरीश पाटिल, SDOP पाटन अनूप लकड़ा के साथ ही जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...