गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा – बांग्लादेशी घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई, 1800 की हो चुकी पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि राज्य में 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर ली गई है और इन्हें जल्द ही BSF के हवाले किया जाएगा।

रायपुर में मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री ने साफ कहा कि पाकिस्तानी वीजा धारकों को भी तय समय के भीतर देश छोड़ना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्री के इस बयान से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो पाकिस्तानी नागरिक हिंदू धर्म को मानते हैं, उनके मामलों में सरकार विशेष ध्यान दे रही है। विजय शर्मा ने भावुक अंदाज में कहा कि हम उन पाक पीड़ितों की पीड़ा को समझते हैं, जो अपना सब कुछ छोड़कर यहां शरण लेने आए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में मिली बांग्लादेशी घुसपैठियों की सूची पर पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद, इन्हें बंगाल पुलिस और BSF को सौंप दिया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भी चर्चा तेज हो गई है और वे सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...