बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 6 नक्सली मारे गए

बीजापुर। एक तरफ भारत ने बुधवार की रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में बड़ा हमला किया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों में मुंह तोड़ जवाब दिया है। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के जवानों ने बड़ी कार्रवाई की है। जवानों ने 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। हालांकि इसकी आधिकारी पुष्टि आना बा​की है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुई है। सूत्रों के अनुसार, मौके पर अब भी ऑपरेशन चल रहा है। इस ऑपरेशन को DRG, कोबरा कमांडो, CRPF, और STF के जवानों ने मिलकर किया है। इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी ADG विवेकानंद सिन्हा कर रहे हैं। वहीं CRPF IG राकेश अग्रवाल और बस्तर रेंज IG पी. सुंदरराज भी हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। जवान लगातार नक्सलियों के ठिकानों की ओर बढ़ते जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...