भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से छात्र समेत 8 लोगों की मौत… 20 से ज्यादा लोग हुए घायल… कई की हालत गंभीर

बेंगलुरु: कर्नाटक में एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है. यहां के तुमकुर जिले में पावागड़ा के पास बस के पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें कुछ छात्र भी शामिल है. तुमकुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की है.

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि ड्राइवर द्वारा बस पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ. बस में 60 के करीब यात्री सवार थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 घायलों में से 8 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाले और घायलों में कुछ विद्यार्थी भी शामिल हैं.

इससे पहले बीते मंगलवार को कर्नाटक के विजयनगर जिले के बनवीकल्लू में राष्ट्रीय राजमार्ग 50 पर एक वाहन पलट गया था. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हो गए थे. मृतकों में 4 महिलाएं शामिल थीं. वाहन में सवार सभी यात्री रामेश्वरम जा रहे थे.

बीते सप्ताह कलबुर्गी में भी एक सड़क हादसा हुआ था, जब एक कार पेड़ से टकरा गई थी. इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसारहादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक महाराष्ट्र के अमहदनगर के रहने वाले थे और गनगपुर के दत्तात्रेय मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सटीक कार्रवाई जो कहानी बयां करती है : ऑपरेशन...

नई दिल्ली। 7 मई 2025 की रात को भारतीय वायु सेना ने एक सैन्य अभियान चलाया जो ठीक 23 मिनट तक चला। इस दौरान,...

AAP में बड़ी बगावत: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा...

नई दिल्ली/रायपुर: आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद...

CBSE 10th Result 2026: जारी हुआ 10वीं का परिणाम,...

नई दिल्ली/रायपुर: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं के नतीजों का इंतजार खत्म कर दिया है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर...

नक्सलवाद का अंत: गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी...

नई दिल्ली/रायपुर। भारत के आंतरिक सुरक्षा इतिहास में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार, 30 मार्च 2026...