CBSE बोर्ड परीक्षा में KH मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स का रिजल्ट शत प्रतिशत… 10वीं और 12वीं में 100%स्टूडेंट्स को मिली सफलता, प्रिंसिपल विभा ने जताई खुशी

भिलाई। सीबीएसई ने मंगलवार 13 मई को 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित किया। केएच मेमोरियल स्कूल के स्टूडेंट्स ने फिर एक बार जबरदस्त सफलता प्राप्त की है। यहां के 100% स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए हैं। कक्षा 12वीं में 15 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 90% से ऊपर अंक प्राप्त किया है। साईंस ग्रुप में हर्ष लोधी, आदिल देवांगन, प्रिंस साव, शुभम यादव, अभिषेक मोटिया, अर्पित राजपूत, अमनपति, सलोनी गुप्ता,बायो ग्रुप में स्वाति साहू, अंजली मोर्या, शबा अफरीन, समीर रजत, गीतिका सोनी और कामर्स ग्रुप में आस्था कुमारी, आयुष सिंह, अदिति मांझी, नीतीश अग्रवाल, के. किरण और टी. रोशनी ने सफलता प्राप्त की है।

इसी तरह कक्षा दसवीं के स्टूडेंट्स कृष गोयल, प्रगति राय, उपासना सोनी, अमन राज, आदित्य सिंह, निधि, दीप्ति यादव, गीतिका, कुमकुम, लक्ष्य भास्कर और आर्शी ने 80% से ऊपर अंक लाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। स्टूडेंट्स की इस सफलता पर प्रिंसिपल विभा झा ने खुशी जताते हुए कहा कि स्टूडेंट्स ने अपना,अपने परिवार का और स्कूल का मान बढ़ाया है। स्टूडेंट्स की इस सफलता का श्रेय उन्होंने स्टूडेंट्स को उनकी मेहनत के साथ-साथ स्कूल की टीचर्स एवं पैरेंट्स को दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डायल 112 के चालक हड़ताल पर, तीन माह से...

दुर्ग। पिछले 3 महीने से वेतन न मिलने से आक्रोशित दुर्ग, राजनादगांव, जांजगीर चांपा के डायल 112 के चालक आज से हड़ताल पर हैं।...

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली : बर्थडे पार्टी...

दुर्ग। बर्थडे पार्टी के जश्न के बीच दो पक्षों में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। यह...

प्रदेश में किसानों को सतत रूप से हो खाद...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर उच्च...

सरकारी कर्मचारियों को शेयर और म्युचुअल फंड में निवेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में संशोधन अधिसूचित किया...