छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी: वैशाली नगर में लगा शिविर… मुस्लिम समाज के आवेदन पर विधायक रिकेश ने की तत्काल पहल

भिलाई नगर। सुशासन तिहार के अंतिम चरण का शिविर आज वैशाली नगर विधानसभा के लोकांगन परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग डेढ़ सौ से अधिक विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न समस्याओं के लगभग 5 सौ आवेदन जमा हुए हैं।

शिविर में पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि विभिन्न शासकीय विभागों में लोगों को अपनी समस्याएं लेकर न भटकना पड़े इसलिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विभागों को शिविर में एकत्र कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं जानने और उनके शीघ्र निराकरण के लिए सुशासन तिहार प्रारंभ किया है। जो भी समस्या हम सभी आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आती है, चाहे वो मूलभूत सुविधा की हो या प्रशासनिक, जमीन से संबंधित कोई मामला हो या फिर बीमारियों के उपचार से संबंधित कोई मामला हो, यहां आवेदन देकर तत्काल समाधान का प्रयास शिविर में मौजूद अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि सुशासन तिहार से निश्चित रूप से लोगों के चेहरे पर खुशी आई है।

विधायक सेन ने कहा कि जो नई बहू लोगों के घर आईं हैं उनके लिए भी मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन का पिटारा खोल दिया है। ऐसी महिलाएं शिविर में पहुंच कर महतारी वंदन योजना का फार्म महिला एवं बाल विकास काउंटर पर भर रही हैं। शिविर में मुस्लिम समाज से एक अनूठा आवेदन भी आया है। सुपेला में रहने वाला एक दल कश्मीर गया हुआ था। वहां पर जमात में शामिल एक युवक को लकवा का अटैक आ गया है। पीड़ित के छोटे भाई ने आवेदन देकर श्रीनगर से दिल्ली लाने एयर टिकट की व्यवस्था के लिए अर्जी लगाई है क्योंकि श्रीनगर से एंबुलेंस से दिल्ली लाने पर लगभग 25 हजार का खर्च आ रहा है जो कि इस परिवार के लिए संभव नहीं। मैंने तत्काल कलेक्टर और सीएम विष्णुदेव सायजी से बातचीत की है ताकि पीड़ित को श्रीनगर से दिल्ली आने का एयर फेयर मिल सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...