भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों का CBSE बोर्ड परीक्षा में बढ़िया प्रदर्शन

भिलाई। भिलाई पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर स्कूल और पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने अपने मेहनत और समर्पण के दम पर बेहतरीन परिणाम दिए हैं। विद्यालय ने गर्व के साथ कुल रैंक धारकों(Overall Rank Holders) की घोषणा की है, जिन्होंने अपने अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह सफलता अर्जित की है।

कक्षा 12वीं के कुल रैंक धारक (Overall Rank Holders – Class XII):

  1. प्रथम स्थान – अंशु कुमारी साव (कॉमर्स संकाय)
  2. द्वितीय स्थान – अथर्व शर्मा (साइंस संकाय)
  3. तृतीय स्थान – मुस्कान साव (कॉमर्स संकाय)

कक्षा 10वीं के कुल रैंक धारक (Overall Rank Holders – Class X):

  1. प्रथम स्थान – अभय साव
  2. द्वितीय स्थान – भीगी साहू
  3. तृतीय स्थान – सुप्रिया लेनका

विद्यालय का समग्र परीक्षा परिणाम:
– कक्षा 10वीं: 100% परिणाम
– कक्षा 12वीं: 83% परिणाम

यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। भिलाई पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एच. पी. सिंह उप्पल ने रैंक धारकों सहित सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयासों और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी पूरे उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रिंसिपल हरविंदर कौर उप्पल ने कहा कि इस वर्ष के परिणामों ने स्कूल की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ दी हैं। उन्होंने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह तो केवल शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियाँ आपका इंतजार कर रही हैं। भिलाई पब्लिक स्कूल परिवार – प्रबंधन, शिक्षकगण और स्टाफ की ओर से सभी रैंक धारकों एवं उत्तीर्ण छात्रों को हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...