भिलाई में मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म: बहला-फुसलाकर मकान में ले गया और फिर लूट ली इज्जत…रोते हुए घरवालों को बताई कहानी

भिलाई। मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी इलाके का है। जहां 21 साल की मंदबुद्धि युवती के साथ हैवान ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरा मामला, क्या है, ये आपको विस्तार से बताते हैं…।

भाभी को घर छोड़ने गई थी…
छावनी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा-366, 376 के तहत जुर्म किया है। छावनी पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती अपनी भतीजी को अपनी भाभी के घर छोड़ने गई हुई थी। वापस लौटकर आते समय मिलन चौक कैंप-2 निवासी वासुदेव सिंह भास्कर नामक युवक युवती से मिला। 21 वर्षीय मंदबुद्धि युवती को माह भर से पहचानने का झांसा देकर उसे अपने किराए के मकान में लेकर आया और शादी का झांसा देकर रेप कर दिया। युवती जब वापस गई तक अचानक रोने लगी परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ देर बात युवती ने पूरे घटना क्रम को परिजनों को बताया कि उसके बाद छावनी पलिस थाने पहुंचकर शिकायत किया। उसके बाद छावनी टीआई विशाल सोन नेतृत्व में टीम बनाकर युवक को पकड़ने जगह-जगह दबिश दी गई। आरोपी को को शिकायत के चंद घंटो बाद आरोपी को ट्रेस कर जेल भेज दिया। पुलिस ने युवती का मेड़िकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने बताया युवती 70 प्रतिशत मंदबुद्धि है। घटना को अंजाम देने वाला युवक होटल में काम करता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ा दूसरा पक्ष...

बिलासपुर। तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में भाजपा पार्षद बंधु मौर्य और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

53 लाख की उठाईगिरी का पर्दाफाश, दो शातिर आरोपी...

Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कटोरा तालाब स्थित संत कंवर राम चौक के पास कपड़ा व्यवसायी से हुई 53 लाख रुपये...

खदान की गाड़ियों में लगाई आग : मौके पर...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के लौह खदान क्षेत्र में तीन वाहनों को आग के हवाले करने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के...