शिक्षा के मंदिर में अश्लील डांस: हरियाणा से बुलाए डांसर… बच्चों के सामने स्कूल के एनुअल फंक्शन में अश्लील डांस.. विधायक जी थे मुख्य अतिथि, वीडियो हुआ वायरल, देखिए

नई दिल्ली। शिक्षा के मंदिर में ही जब अश्लील डांस होने लगे तो बच्चों के भविष्य को लेकर क्या उम्मीद की जा सकती है? ऐसे ही कुछ सवाल उठ रहे हैं राजस्थान के अलवर स्थित बहरोड़ में। बहरोड़ उपखण्ड के मोहम्मदपुर गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्कूल के वार्षिक उत्सव पर भीड़ जुटाने के लिए स्कूल प्रबंधन के द्वारा हरियाणा के डांसर बुलाई गई थीं। हैरान करने वाली बात यह थी कि कार्यक्रम में बहरोड़ विधायक बलजीत यादव मुख्य अतिथि थे। स्कूल प्रबंधक के द्वारा हरियाणवी कलाकार बुलाए गए थे, जहां पर बच्चों के सामने अश्लील डांस किया गया।

अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग
अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सकते में आ गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से जानकारी ली। गांववालों का कहना है कि अगर शिक्षा के मंदिर में ही अश्लीलता परोसी जाए तो बच्चों का भविष्य कहां जाएगा। सवाल इस बात पर ही उठ रहे हैं कि कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के विभागीय अधिकारियों के सामने यह सब होता रहा और किसी ने सवाल नहीं उठाए।

स्कूल प्रिंसिपल छुट्टी पर गए
मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जब इस मामले में पूछा गया वे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आए। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल छुट्टी पर चले गए और मीडिया का फोन उठाना भी बंद कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर वार्षिकोत्सव में किसी तरह का अश्लील डांस हुआ है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

(वीडियो सोर्स – Times Now)

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बस्तर आएंगे राहुल गांधी : बोधघाट परियोजना प्रभावितों से...

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना...

सीजेपी प्रोटेस्ट पर सियासत : दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ट्रेनों, इंटरनेट और मेट्रो सेवाओं को बंद किए जाने...

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...