गर्लफ्रेंड को लिखा I Love You, फिर झूल गया फांसी पर: वन विभाग के ड्रायवर ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड को आई लव यू लिखने की बात… इधर पत्नी और बेटा बोले-हमें कुछ नहीं मालूम

रायपुर। गर्लफ्रेंड को आई लव यू लिख कर वन विभाग के ड्राइवर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक नवा रायपुर स्थित वन विभाग के अरण्य भवन में काम करने वाले कर्मचारी शत्रुघ्न नेताम (45) की लाश मिली है। शत्रुघ्न रायपुर के गुढ़ियारी इलाके का रहने वाला था। डिपार्टमेंट के अफसरों के लिए गाड़ी चलाने का काम किया करता था। सुबह इसकी लाश डिपार्टमेंट बिल्डिंग की एक हॉल में पंखे से लटकी मिली।

पुलिस ने बताया कि वन विभाग के मुख्यालय अरण्य भवन में जब दूसरे कर्मचारी पहुंचे तो, शत्रुघ्न का शव देखकर पुलिस और बड़े अफसरों को जानकारी दी। शत्रुघ्न के गले में प्लास्टिक की रस्सी से पंखे में बंधा फंदा मिला है। पुलिस के मुताबिक खुद को दूसरों की नजरों से बचाकर सुबह-सुबह सबसे पहले आकर शत्रुघ्न ने फांसी लगा ली होगी।

शत्रुघ्न की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। इससे नोट में लिखा है कविता मैं मर रहा हूं आई लव यू। सुसाइड नोट के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी युवती से प्रेम संबंध के चलते शत्रुघ्न परेशान रहा होगा और फिर उसने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया, हालांकि इस पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।

सुसाइड की वजह को लेकर पुलिस ने शत्रुघ्न की पत्नी रंजना और 22 साल के बेटे से भी पूछताछ की, मगर घर वालों ने किसी तरह के झगड़े या परेशानी की बात से इनकार किया। घर वालों ने यह भी कहा कि उन्हें शत्रुघ्न के किसी अफेयर के बारे में कुछ नहीं पता था । सुसाइड नोट में लड़की का नाम और आई लव यू लिखे होने की बात से अब घर वाले भी हैरत में है कि आखिर शत्रुघ्न की जिंदगी में चल क्या रहा था। पुलिस इस मामले में शत्रुघ्न के फोन कॉल्स की भी जांच करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...