150 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़ितों की पीड़ा सुनकर SSP शशिमोहन ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे फरार आरोपी

जशपुर. छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने 150 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह को धर दबोचा है, जिसके बाद अलग-अलग प्रदेशों से ठगी से पीड़ित लोग जशपुर पहुंचकर SSP के समक्ष अपनी पीड़ा बता रहे हैं. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेश से आए लोगों ने एसएसपी शशिमोहन सिंह के समक्ष ठगी होने की बात बताई है. एसएसपी ने पीड़ित लोगों से पूछताछ कर फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही.

दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव पुलिस ने बंटी बबली के तर्ज पर ठगी के दो मुख्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन में पुलिस ने बंटी-बबली की तर्ज पर काम करने वाले इन ठगों को पकड़कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में शामिल 2 फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जशपुर पुलिस ने एक ऐसे ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जो राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के नाम पर देशभर के व्यापारियों से ठगी कर रहे थे. इस गिरोह ने पत्थलगांव के व्यापारी अमित अग्रवाल से स्वेटर सप्लाई के नाम पर 5 करोड़ 70 लाख रुपये की ठगी की. यही नहीं, यह गिरोह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 150 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ठगी कर चुका है.

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने SDOP पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की. यह टीम दिल्ली पहुंची और दो दिन तक कैंप लगाकर आरोपियों की तलाश में जुटी रही. आरोपी इतने शातिर थे कि वे वाई-फाई कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे और अपने फोन बंद रखते थे, लेकिन पुलिस ने चालाकी से मुख्य आरोपी अनिता उपाध्याय को ट्रैप किया. इस दौरान रत्नाकर उपाध्याय और अनिता उपाध्याय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...