छात्रों के लिए राहत की खबर, छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख में हुई बढ़ोतरी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन, क्या है पात्रता की शर्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हज़ारों विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर आई है।10वीं के बाद आईटीआई, पॉलिटेक्निक और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख अब 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। इससे उन छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा, जिनका एडमिशन देरी से हुआ है।

बता दें कि छात्रों के सपनों को उड़ान देने के लिए आदिवासी विकास विभाग हर साल पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करता है। 2025-26 सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है।

एडमिशन में देरी और लेट रिजल्ट की वजह से कई छात्र आवेदन से वंचित रह जाते थे। अब उन्हें भी छात्रवृत्ति पाने का मौका मिलेगा। खासकर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह योजना लाभकारी है।

पात्रता की शर्तें
– अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के लिए सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
– अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए यह सीमा 1 लाख रुपये तय की गई है।
– स्थायी जाति प्रमाण पत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र और पढ़ाई के रिजल्ट अनिवार्य हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...