छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर शुरू: अगले 7 दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश… दुर्ग, रायपुर समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले ही आसमान से राहत की बूंदें बरसने वाली हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आने वाले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दे कि, कई जिलों में रुक-रूककर बारिश का दौर शुरू है। राजधानी रायपुर, दुर्ग में भी आज सुबह से ही बदल छाये हुए हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। हालंकि उमस से लोग अभी भी परेशान है।

रायपुर मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर अगले सात दिनोें तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सक्ती है। साथ ही आज रायपुर के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, बलोद, बस्तर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो इन जगहों पर आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, कांकेर समेत अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि, कई जिलों में आकाशीय बिजली के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और मिजोरम के कुछ और हिस्सों, मणिपुर और नागालैंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। एक ऊपरी हवा का द्रोणिका पूर्व-मध्य अरब सागर से उत्तरी ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ से होकर समुद्र तल से 1.5 और 4.6 किमी ऊपर दक्षिण की ओर ऊंचाई के साथ बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पंजाब और उससे सटे जम्मू और कश्मीर के ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है। 27 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के चलते औसतन तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। वहीं 23 मई को सबसे ज्यादा तापमान 35.1°C रायगढ़ में और सबसे कम तापमान 22.6°C दुर्ग और जगदलपुर में दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बदला मौसम: आकाशीय बिजली गिरने से एक...

बलौदाबाजार। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गुरुवार क़ो एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गये। घायलों क़ो...

CG – नर्स के साथ रेप: रेलवे के डिप्टी...

Rape of a nurse क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि बिलासपुर के रेलवे...

पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर CM...

रायपुर। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आज राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु...

CG – एक्सप्रेस-वे पर कार ने बाइक को मारी...

Car hit bike on expressway रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। माना एक्सप्रेस-वे पर एक तेज...

ट्रेंडिंग