ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस का एंड टू एंड एक्शन: ACCU, सुपेला और स्मृति नगर पुलिस की कंबाइन टीम ने महाराष्ट्र से आरोपी को पकड़ा… 4 पहले से सलाखों के पीछे

भिलाई। ड्रग्स के खिलाफ दुर्ग पुलिस एंड टू एंड एक्शन ले रही है। इस कार्रवाई में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्पास-ट्रेनकन प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS CAPSULES) 79 डिब्बा 1422 स्ट्रीप 11376 नग कैप्सूल, अल्प्रोजोलम -0.5 टेबलेट 20 डिब्बा प्रत्येक डिब्बा में 08 स्ट्रीट 600 नग कुल 1200 नग टेबलेट, स्पास-प्रॉक्सीन (PROXIOHM सपास) 29 डिब्बा 522 स्ट्रीट 4176 कीमती करीबन 3,18,000रू जब्त किया गया है।

दुर्ग पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी एसीसीयू निरीक्षक प्रमोद रूसिया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंह संधु के एक संयुक्त टीम गठित कर अवैध रूप नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट को नव जवानों के खून में जहर भरने के लिए बिक्री करने वालो के विरूद्व कार्यवाही करते हुए संतोष चन्द्राकर, सोमनाथ पाण्डेय, लिंगराज उर्फ सोनू यादव एवं मनीषा मखीजा को गिरफ्तार किया गया था। जिस पर थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 640/2025 धारा 22,8(ख),27(क) नार. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना के दौरान END TO END कार्यवाही में एक अन्य आरोपी जितेन्द्र बुधवानी उर्फ जीतू पिता किशनचंद बुधवानी उम्र 32 साल साकिन हरीओम वाटिका के पास सिंधी कालोनी गोदिया थाना गोंदिया शहर जिला गोदिया (महाराष्ट्र) के कब्जे से स्पास-ट्रेसकन प्लस (SPAS-TRASCEN-प्लस CAPSULES)79 डिब्बा 1422 स्ट्रीप 11376 नग कैप्सूल, अल्प्रोजोलम -0.5 टेबलेट 20 डिब्बा प्रत्येक डिब्बा में 08 स्ट्रीप 600 नग कुल 1200 नग टेबलेट, स्पास-प्रॉक्सीन (PROXIOHM SPAS) 29 डिब्बा 522 स्ट्रीप 4176 कीमती करीबन 3,18,000रू के नशीली कैप्सूल एवं टेबलेट को जप्त किया गया है। कि आरोपी जितेन्द्र बुधवानी उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाता है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु,एसीसीयू सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रआर आत्मानंद कोसरे, आरक्षक जुगुन सिंह , संतोष सिंग, कमल का कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा। आरोपी जितेन्द्र बुधवानी उर्फ जीतू उम्र 32 साल को गोंदिया से अरेस्ट किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...