दुर्ग में फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार: लोन दिलाने के नाम पर लोगों से की ठगी, किराए पर स्कॉर्पियो लेकर जाता था गांव, पीएम आवास के हितग्राहियों को बनाया शिकार

दुर्ग। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दस्तावेज शुल्क और खाता खुलवाने के नाम पर प्रार्थी से 34,000 रुपये फोन पे के माध्यम से ठग लिए। ठगी का शिकार होने के बाद ग्राम टेमरी निवासी पीड़ित निजेन्द्र बारले की शिकायत के बाद बोरी थाना पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल आरोपी चेतन कुमार वर्मा प्रधानमंत्री आवास योजना के लोन दिलाने के नाम पर अलग-अलग गांवो में महिन्द्रा स्कॉपियों को प्रतिदिन के हिसाब से किराये में लेकर जाता था। गांव के लोगो को ईकट्ठा कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लोन का फार्म भरवाकर नगद पैसे लेता था। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट को राजनांदगांव जिले के फरहद निवासी अपने दोस्त अतेश गंजीर के मोबाईल से प्राप्त स्कैनर में पैसा को डलवाकर धोखाधड़ी करता था।

बाद में रकम को दोनों आपस में बराबर बांटते थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफतार कर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...